टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अफ्रीकी शेरों का नया जोड़ा पहुंचा


जमशेदपुर। शहर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पार्क में अफ्रीकी शेरों का एक नया जोड़ा शामिल किया गया है। नर शेर मनोहर और मादा शेरनी श्रीदेवी को हैदराबाद स्थित नेहरू जूलॉजिकल पार्क से स्वीकृत पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत लाया गया है। इस आदान-प्रदान के तहत जमशेदपुर से दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है।

करीब नौ वर्ष आयु के मनोहर और श्रीदेवी प्रजनन के लिए उपयुक्त अवस्था में हैं। पार्क प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह जोड़ा सफल प्रजनन करेगा, इससे चिड़ियाघर में शेरों की आनुवंशिक विविधता बढ़ेगी और दीर्घकालिक संरक्षण कार्यक्रम को बल मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि युवा शेरों के शामिल होने से पार्क में स्वस्थ और संतुलित शेर आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को टाटा जू की एक विशेष टीम अत्याधुनिक और सुरक्षित पशु परिवहन वाहनों के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। सभी जरूरी प्रक्रिया और स्वास्थ्य परीक्षण पूरा करने के बाद टीम दोनों शेरों को सुरक्षित रूप से जमशेदपुर लेकर पहुंची। पूरी प्रक्रिया केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निदेर्शों और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में संपन्न की गई।

वर्तमान में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पहले से तीन अफ्रीकी शेर जम्बो, एड्ड और जोया मौजूद हैं, जिनकी उम्र लगभग साढ़े 14 वर्ष है। इन्हें वर्ष 2012 में मात्र छह महीने की अवस्था में लाया गया था और तब से वे दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नए जोड़े के आगमन के साथ अब पार्क में अफ्रीकी शेरों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मानक प्रोटोकॉल के तहत मनोहर और श्रीदेवी को 40 दिनों तक अनिवार्य क्वारंटाइन में रखा गया है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, आहार और नए वातावरण के प्रति अनुकूलन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें निर्धारित बाड़ों में रखा जाएगा, जहां दर्शक उन्हें देख सकेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

अयोध्या में विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

अयोध्या/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत