स्वर्णरेखा व खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खननव परिवहन के खिलाफ होगी कार्रवाई

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।

साथ ही स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए स्वर्णरेखा नदी पर बागुनहातु बारीडीह में नदी के बीच नाव के माध्यम से बालू की अवैध खनन की शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण मामले पर रेलवे को साइड का बाउंड्री करने अथवा खनिज को ढकने हेतु कार्रवाई कराने का निर्देश प्रदूषण बोर्ड को दिया गया।

गुड़ाबान्दा सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित बंगला ईट भट्ठा संचालकों को गैर व्यवसायिक उपयोग के लिए 10 हजार तक ईट निर्माण की निर्धारित सीमा का पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को संचालकों के साथ बैठक कर संबंधितों को निर्देशित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने गत माह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए खनन पदाधिकारी को बालू की कालाबाजारी, अवैध स्टॉक की रोकथाम के लिए अभियान चला कर कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जब्त लघु खनिजों की नीलामी कराकर राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ हीं सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी अधिष्ठापन कराकर निगरानी करने तथा हर उठाव का चलान निर्गत करवाने का निदेश दिया।

पुल पुलिया के आस पास नदियों से बालू उठाव न हो इसके लिए औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निदेश दिया। वैध बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया जल्द पुरा करने, जब्त बालू व अन्य खनिजों की नीलामी करने एवं ग्राम सभा से सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों खनन, पुलिस, वन, परिवहन एवं प्रदूषण नियंत्रण को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त रुख अपनाएगा।

बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी शब्बा आलम अंसारी, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा,, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएमओ श्री सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

‘नानी बाई रो मायरो’ : अटूट भक्ति और भगवान की कृपा के संदेश के साथ ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का समापन जमशेदपुर: साकची...

जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच की कमान अब सत्येंद्र के हाथ, कड़े मुकाबले में अनिल ठाकुर को दी पटकनी

​जमशेदपुर | ​ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में सौहार्दपूर्ण लेकिन बेहद रोमांचक माहौल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत