मानगो शंकोसाई में मागे पर्व के आखिरी दिन मना ‘हरमंगेया’, पारंपरिक अनुष्ठान के साथ मादा कुत्ते से संपन्न कराया दो बच्चों का विवाह

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मागे पर्व के अंतिम दिन ‘हरमंगेया’ के अवसर पर पारंपरिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान हो समाज की परंपरा के अनुसार दो छोटे बच्चों का प्रतीकात्मक विवाह मादा कुत्ते (कुतिया) से संपन्न कराया गया।

समाज के बुजुर्गों के अनुसार जिन बच्चों के ऊपर के दांत पहले निकल आते हैं, उसे अशुभ ग्रह का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में किसी अनहोनी या दुर्घटना की आशंका को टालने के लिए परंपरागत रूप से कुत्ते या कुतिया से प्रतीकात्मक विवाह कराया जाता है। यह मान्यता वर्षों से चली आ रही है और आज भी समाज के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।

इस अनुष्ठान में अजय हेंब्रम के चार वर्षीय पुत्र रूपेश हेंब्रम तथा लक्ष्मण सोय के दो वर्षीय पुत्र सूर्य सोय की अलग-अलग बारात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ बस्ती में बारात घुमाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। समधी मिलन, मंगनी, हल्दी और पांव पूजा सहित पारंपरिक रस्में निभाई गईं।

इसके बाद विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। समाज की मान्यता है कि पेड़ के नीचे विवाह कराने से बच्चों का ग्रह दोष पेड़ ग्रहण कर लेता है और दोष समाप्त हो जाता है।

गौरतलब है कि उलीडीह क्षेत्र में 1 मार्च को हरमंगेया पर्व मनाया जाएगा, जहां इसी तरह के पारंपरिक अनुष्ठानों की तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि झारखंड की हो जनजाति के मागे पर्व के अंतिम दिन ‘हरमंगेया’ (Har-Mangeya) अनुष्ठान में गांव के बच्चे और युवा लाठी-डंडा लेकर, शोर मचाते हुए मुर्गा-मुर्गी को गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक खदेड़ते हैं। यह एक सांकेतिक अनुष्ठान है, जिसमें गांव की दुष्ट आत्माओं और बुराइयों को बाहर निकालने की मान्यता है,

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर भूमिज समाज के लोगों ने मनाया जश्न

समाज के लोगों का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा, जताया आभार पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार...

मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय : सरयू राय

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत