मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में निकली पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़, बोले सरयू राय-एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन

कहा-जनता अब परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को नकार कर युवा, योग्य और स्वतंत्र नेतृत्व के पक्ष में खड़ी हो रही

“मानगो में सरयू राय ने एनडीए उम्मीदवार संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा की, सरयू राय ने कहा कि जनता मेयर का चुनाव करेगी, मेयर पति का नहीं; एक ही व्यक्ति का सांसद, विधायक, मंत्री और अब मेयर बनने की महत्वाकांक्षा रखना उचित नहीं है। नई पीढ़ी को अवसर मिलना चाहिए।”

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में सोमवार को मानगो क्षेत्र में आयोजित भव्य पदयात्राएं पूरी तरह सफल रहीं। इन पदयात्राओं का नेतृत्व विधायक सरयू राय ने किया।

पदयात्राओं में उमड़े भारी जनसैलाब ने मानगो में एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पहली पदयात्रा टाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास से प्रारंभ हुई, जबकि दूसरी पदयात्रा डिमना रोड के हीरा होटल के समीप से निकाली गई।

पदयात्रा के दौरान सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उनसे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो का समग्र विकास तभी संभव है जब व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को समान रूप से बढ़ावा दिया जाए।

इसके बाद विधायक सरयू राय ने डाइगुट्टू, दीपसाही कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती इत्यादि क्षेत्रो में भी पदयात्रा की.

इस दौरान उन्होंने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि मानगो की जनता मेयर का चुनाव करेगी, न कि मेयर पति का। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को आगे कर गूंगी गुड़िया की तरह चुनाव लड़वा रहा है, उसे जनता पूरी तरह परास्त करेगी।

उन्होंने कहा, “वही व्यक्ति कभी सांसद का चुनाव लड़ना चाहता है, कभी विधायक, मंत्री भी बनना चाहता है और अब मेयर भी बनने की महत्वाकांक्षा रखता है लेकिन मानगो की जनता अब पुराने, घिसे-पिटे चेहरों को नहीं, बल्कि नए, योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चुनने का मन बना चुकी है।”

कहा कि वे स्वयं एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं, लोगों से संवाद कर रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और इस चुनाव में राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट होकर सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर वे शक्तियां हैं जो वंदे मातरम् का उद्घोष करती हैं और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना चाहती हैं, जबकि दूसरी ओर वे लोग हैं जो इसका विरोध करते हैं। यही कारण है कि मानगो नगर निगम का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, जहां से राष्ट्रविरोधी ताकतों को निर्णायक जवाब मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक, हिंदू-मुस्लिम सभी क्षेत्रों में नई, सशक्त और ईमानदार नेतृत्व क्षमता को अवसर दिया जाए। जनता अब परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को नकार कर युवा, योग्य और स्वतंत्र नेतृत्व के पक्ष में खड़ी हो रही है।

इस दौरान महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अजय कुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, संतोष भगत, नवीन गौड़, अशोक गौड़, राजू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

पेसा के अंतर्गत ग्रामसभा को प्राप्त है गांव संचालन की सर्वोच्च इकाई का दर्जा : विधायक संजीव सरदार

पोटका : जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के धुमकुड़िया भवन में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठकशुक्रवार को आयोजित की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत