जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव मानगो नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ रही है।

शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुमकुम श्रीवास्तव को सहयोग करने के आरोप में उन पर पार्टी से काफी दबाव दिया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक के रूप में आमबागान शाखा में 1978 में करियर की शुरुआत की। 1981 में भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी में ओटीसी का प्रशिक्षण लिया। स्थापना काल से ही भाजपा का सदस्य बना और आज तक सदस्य हूं। मंडल के पदाधिकारी और बूथ स्तर का पदाधिकारी बना। वर्तमान में धनबाद जिला प्रभारी हूं।

आज मेरे सामने भाजपा ने एक विषय मेरे सामने रखा कि अपनी पत्नी को चुनें या भाजपा को चुनें। भाजपा ने पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव डाला। 45 वर्ष मैंने पाटी की सेवा दी। जिला अध्यक्ष के माध्यम से मुझे पत्र मिला कि दल विरोधी कार्य कर रहे हैं, इसका जवाब दें।

मैंने पार्टी को नहीं पत्नी का साथ दिया। सात वचन का निर्वाह किया। यदि पत्नी को छोड़ता तो बच्चे घर से निकाल देते। मैंने सोच विचार के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

इस मौके पर मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव, विकास सिंह, पत्नी के चुनाव एजेंट आनंद प्रकाश उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत