जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में बेखौफ अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

हमलावार फरार, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक कन्हैया यादव को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर स्थिति में उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. संध्या समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई.

वहां मौजूद लोगाें में किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने छानबीन की. पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा कि अपराधी मौके से फरार हो गए हैं और CCTV फुटेज की मदद से उनकी पहचान और तलाश की जा रही है.

घटनास्थल से पुलिस सबूत जुटा रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा या संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और गोलमुरी थाना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है पर समाचार लिखे जाने तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाया है। दिनेश कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जमशेदपुर में ऐसी हालत कभी नहीं थी लेकिन आज सरकार और शासन के कमजोर रवैए से अपराधी बेलगाम और शहर अशांत।



                
                    

                    
                    

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत