राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को जमशेदपुर के कदमा में श्री जगन्नाथ मंदिर की रखेंगी आधारशिला

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व एसएसपी एसएसपी ने आगामी 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर के जमशेदपुर कदमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति यहां श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, अपातकालीन चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात रूट, वैकल्पिक रूट, साफ-सफाई एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उन्होने कहा राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी, इसलिए हर दृष्टिकोण से व्यवस्था दुरूस्त रखने की जरूरत है।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी व आयोजन समिति के लोग उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार

गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत