महिला सशक्तिकरण : मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियाें को अब बैंकों से मिलेगा 20 हजार तक ऋण
रांची : झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब लाभुकों को बैंकों से मिलेगा 20 हजार रुपये तक का ऋण। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नाबार्ड, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के दौरान इस आशय की घोषणा की।
इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिसे आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।
