जमशेदपुर : टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर 2023 को हुए सज्जाद खान उर्फ टांडा और टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे दो अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने बताया कि आठ दिसंबर 2023 की रात मानगो थाना क्षेत्र के न्यू पुरुलिया रोड नंबर-16 स्थित आकाश साहा अपार्टमेंट के पास अपराधियों ने गोली चलाकर आजादनगर ग्रीन वैली निवासी सज्जाद खान उर्फ टांडा की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल के जवान आरक्षी रामदेव महतो और आरक्षी निर्मल मुंडू मौके पर पहुंचे और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें टाइगर मोबाइल के जवान आरक्षी रामदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वे शहीद हो गए।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रियारदा गांव निवासी लुस्कू मार्डी उर्फ रोहित मार्डी और गणेश मुर्मू लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों फरार अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही बहुचर्चित सज्जाद खान और टाइगर मोबाइल जवान हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘भाजपा पार्टियां नहीं तोड़ती’, टीएमसी और शिवसेना-यूबीटी में बगावत पर बोले भाजपा नेता

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से कई सांसदों के बागी...

अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत