निकाय चुनाव के बीच सुर्खियों में है सरयू और बन्ना के बीच आरोप-प्रत्यारोप
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मानगो नगर निगम के चुनाव को लेकर एक ओर सियासत गरमाई हुई है, वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने काा नहीं नहीं ले रहा है।
एक तरफ मानगो में पूर्व मंत्री बना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता मैदान में है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए कि ओर प्रत्याशी संध्या सिंह मैदान में है। इस बीच दोनों आमने-सामने आ गए हैं।
पूर्व मंत्री बना गुप्ता को सरयू राय द्वारा प्रयोग किए शब्दों पर आपत्ति है। उनका कहना है कि मेरी पत्नी यदि चुनाव लड़ रही है तो इसमें निर्लज्जता की बात कहां से आ गयी।
प्रजातंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। मैंने यदि सुधा गुप्ता से विवाह किया है तो पत्नी के नाते मुझे जीवन पर्यन्त उसका निर्वाह करना ही है। दूसरी ओर विधायक सरयू राय किस हैसियत से एक महिला के साथ पूजा-पाठ करते हैं। यदि हिम्मत है तो सिंदूर भी डालें।
बहरहाल दोनों के आरोप प्रत्यारोप इन दिनों सुर्खियों में है। लोगों में चर्चा तो इस बात की भी होने लगी है कि राजनीति में भी दोनों पक्ष को मर्यादा का पालन करना चाहिए। आम लोगों में इस विवाद का संदेश गलत जा रहा है।
