मैक्सीजोन घोटाला : सेलेब्रिटी प्रचार के जाल में फंसे निवेशक, 8 से 17 लाख तक की ठगी का आरोप, बॉलीवुड–भोजपुरी सितारों समेत कंपनी निदेशकों पर साकची थाना में मामला दर्ज

कंपनी के जमशेदपुर हेड सूर्यनारायण पात्रो ने 15 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर उनसे कुल 8 लाख रुपये का निवेश कराया

जमशेदपुर: जमशेदपुर में निवेश के नाम पर ठगी और आपराधिक साजिश का एक बड़ा मामला सामने आया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर साकची थाना में मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और कई नामी फिल्मी कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर हुई है, जिनमें निवेशकों से कुल मिलाकर करीब 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।

पहला मामला बर्मामाइंस निवासी जस्पाल सिंह का

उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021–22 के दौरान मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और जमशेदपुर हेड सूर्यनारायण पात्रो ने 15 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर उनसे कुल 8 लाख रुपये का निवेश कराया। कंपनी के प्रचार में बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकारों—गोविंदा, शक्ति कपूर, राजा मुराद, चंकी पांडेय और भोजपुरी अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी—के विज्ञापन दिखाए गए, जिससे भरोसा कर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम जमा की। आरोप है कि न तो कोई लाभांश दिया गया और न ही मूल राशि लौटाई गई। पैसे की मांग करने पर आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरा मामला टेल्को कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह का

उन्होंने भी मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों पर 17 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, कंपनी के जमशेदपुर हेड सूर्यनारायण पात्रो ने पहले संपर्क कर निवेश का प्रस्ताव दिया और साकची स्थित कार्यालय में निदेशकों से मुलाकात कराई। वहां सेलेब्रिटी प्रचार का हवाला देकर भरोसा दिलाया गया। वर्ष 2021 में अलग-अलग तिथियों पर बैंक के माध्यम से 17 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन समय पर रिटर्न नहीं मिला। बाद में आरोपी संपर्क से बचने लगे। दबाव बनाने पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है।

दोनों मामलों में पीड़ितों ने पहले स्थानीय थाना और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर साकची थाना में मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह, प्रियंका सिंह, सूर्यनारायण पात्रो और फिल्मी कलाकार गोविंदा, शक्ति कपूर, राजा मुराद, चंकी पांडेय तथा भोजपुरी अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 126(2), 127(2), 318(4), 316(2), 338, 336(3), 352 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत