झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे बोड़ाम प्रखंड के सबर बहुल गांव हाथी टोला व डांगर टोला

ग्रामीणों से किया संवाद, सामुदायिक समस्याओं, सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की

जमशेदपुर : झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के दौरान बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बहुल गांव हाथी टोला एवं डांगर टोला का भ्रमण किया।

आयोग के अध्यक्ष ने सबर आदिम जनजाति परिवार के समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य-पोषण आदि के क्षेत्र में समुदाय के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यो का अवलोकन कर जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के आत्मनिर्भरता व आजीविका उपार्जन हेतु शहद उत्पादन से जोड़ने के प्रयास की सराहना की।

भ्रमण के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर लोगों की व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं तथा सरकार की योजनाओं की सुगमता के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने आधार कार्ड, राशन, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व पट्टा के कारण सरकारी योजनाओ का लाभ लेने में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।

वहीं स्थानीय प्रशासन को नियमित रूप से स्वास्थ्य, राजस्व कैंप आयोजित कर लोगों की समस्या समाधान व सरकारी योजनाओं तथा आजीविका से जोड़ने का निर्देश दिया। टोला भ्रमण के क्रम में राज्य वित्त आयोग ने सबर आदिम जनजाति परिवार का पशुपालन शेड, स्थानीय उत्पाद का अवलोकन किया।

मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

छायानगर गोलीकांड का खुलासा : चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : शहर के छायानगर गोलीाकांड का पांच दिनों बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर में 31 मार्च...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एमजीएम समेत झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से हड़ताल पर रहेंगे

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अपने अल्टीमेट पर कायम हैं। एमजीएम समेत झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर आगामी...

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत