झारखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू, 23 फरवरी को मतदान, 7 फरवरी को आएंगे नतीजे

राजधानी रांची नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST के लिए आरक्षित

धनबाद व चास नगर निगम के मेयर पद को सामान्य श्रेणी के लिए ही रखा गया है

पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गढ़वा, दुमका, जामताड़ा और साहेबगंज में कई नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित

रांची : झारखंड में लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के लिए राहत की खबर है। निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने राजधानी रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। 27 फरवरी को आएंगे चुनाव के नतीजे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने यभी स्पष्ट कर दिया है कि नगर निकाय चुनाव, 9 जनवरी को जारी की गई आरक्षण सूची के आधार पर ही होंगे। इस दफा राजधानी रांची नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, धनबाद और चास नगर निगम के मेयर पद को सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है।

महिला आरक्षण को प्राथमिकता

राज्य की 20 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों के लिए SC, ST, ओबीसी और अनारक्षित श्रेणियों के साथ-साथ महिला आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गढ़वा, दुमका, जामताड़ा और साहेबगंज की कई नगर पंचायतों में अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, खूंटी, लातेहार, गोड्डा और रांची जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को प्राथमिकता दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे जमशेदपुर के सैरात दुकानदार, कहा-निर्णय वापस नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के सैरात दुकानदारों ने मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का जोरदार विरोध किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत