सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम बस्ती में कमरे से बरामद हुआ युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम बस्ती में मंगलवार को अहले सुबह एक 33 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने युवक की पत्नी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका जताई है. परिजनों के अनुसार आकाश ने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और वह परिवार से अलग रह रहा था.
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद से वह अकेला रह रहा था. इसी वियोग में युवक ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या से इनकार किया है और मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
