कैरव गांधी अपहरण कांड : एसएसपी पियूष पांडे बोले- कर ली गई है अपहरणकर्ताओं की पहचान, संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश

जमशेदपुर : जिले के चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडे ने बताया कि लगातार पुलिस दबाव और सघन कार्रवाई के कारण कैरव गांधी सकुशल अपने घर लौट आए हैं.

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी पियूष पांडे ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, बीते 13 जनवरी को जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे. 14 दिन बाद मंगलवार तड़के अचानक उन्हें परिजनों के पास पहुंचा दिया गया.

इस दौरान जमशेदपुर एएसपी पीयूष पांडे भी मौजूद रहे. एसएसपी के अनुसार, कैरव गांधी को बीती रात 12:30 बजे के आसपास बिहार- झारखंड सीमा से रिकवर किया गया. अपहरणकर्ताओं ने फिरौती ली या नहीं, इस पर एसएसपी ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की. उन्होंने यह भी बताया कि कैरव की खोज में कई राज्यों में छापेमारी की गई थी. फिलहाल कैरव अपने परिजनों के साथ स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत