राजद सुप्रीमो ने तेजस्वी यादव को सौंपी पार्टी की कमान, नियुक्त किया गया कार्यकारी अध्यक्ष
पटना : आखिरकार राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने सुपुत्र तेजस्वी का पार्टी की कमान सौंप ही दी। उन्हें राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं ताजपोशी के तुरंत बाद लालू के बड़े बेटे और उनकी बिटिया रोहिणी आचार्य का भी कमेंट आ गया है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई। तेजस्वी यादव बिहार में पार्टी के युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी भूमिका एक विपक्षी नेता के तौर पर भी रही है। पार्टी के इस फैसले के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और मजबूत होगा। माना जा रहा है कि पार्टी का यह फैसला भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा है। इस नियुक्ति से आने वाले समय में बिहार की राजनीति में राजद की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है।
तेजस्वी की ताजपोशी पर रोहिणी आचार्य का ‘विस्फोट’: बोलीं- घुसपैठियों के हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ को मुबारक
इसी बीच, लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “सियासत के शिखर- पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक।”
इससे पहले, रविवार को ही रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और आंतरिक हालात पर सवाल उठाए थे। रोहिणी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि घुसपैठियों ने पार्टी की कमान थाम ली है और लालू प्रसाद यादव की विरासत तबाह हो रही है।
तेजस्वी बोले-रोहिणी का ट्वीट बिल्कुल सही है
वहीं तेजस्वी के बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव कहते हैं, “उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम और क्या कह सकते हैं? जिसे भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे उसे निभाना चाहिए।”
तेजस्वी यादव पर रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि, “उन्होंने जो ट्वीट किया है, वह बिल्कुल सही है। अगर उन्होंने (लालू यादव) यह फैसला लिया है, तो उन्हें लगा होगा कि यह सही कदम है। तो यह अच्छी बात है। हमारे लोग आगे बढ़ रहे हैं।
RJD leader Tejashwi Yadav was in Patna attending a crucial party meeting where he was appointed as the National Working President of the RJD. .

