जमशेदपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन 29 जनवरी से, देश-विदेश से जुटेंगे शिक्षाविद और शोधार्थी

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

यह संगोष्ठी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जिसमें देश-विदेश से शिक्षाविदों और शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

इस संगोष्ठी में भारत सहित विभिन्न देशों से 200 से अधिक शिक्षाविद, प्रोफेसर, शोधकर्ता और विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। संगोष्ठी के दौरान शिक्षा, समाज, संस्कृति, तकनीक और समकालीन चुनौतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ जाएगी।

संगोष्ठी के संरक्षक के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० (डॉ०) अंजिला गुप्ता मार्गदर्शन करेंगी, जबकि आयोजन की अध्यक्षता जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अमर सिंह करेंगे।

प्राचार्य डॉ० अमर सिंह ने बताया कि कॉलेज के 75 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए विचारों, आधुनिक दृष्टिकोणों और नवाचारों पर गहन चर्चा होगी, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और वैश्विक स्तर पर संवाद का अवसर प्राप्त होगा। आयोजकों ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र, शोध पत्र प्रस्तुतिकरण होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत