उपायुक्त ने कहा-कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की नियमित हो समीक्षा, अधिकारी करें नियमित भ्रमण

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, सभी तकनीकी विभाग, आपूर्ति, नगर निकाय, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे। उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि संवादहीनता या समनव्य के अभाव में योजनाओं की प्रगति बाधित नहीं हो इसे सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे ।

उपायुक्त ने कहा कि कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें एक से अधिक विभागों की भूमिका होती है, ऐसे में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करें और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। विशेष रूप से आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित कार्यों, भूमि हस्तांतरण, विद्युत संयोजन, भौतिक सत्यापन, लाभुक सत्यापन तथा भुगतान प्रक्रियाओं में समन्वय पर जोर दिया गया ।

जिला कल्याण पदाधिकारी को जीरो ऑक्यूपेंसी, 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी या वैसे हॉस्टल जिनका संचालन तत्काल शुरू किया जा सकता, उन सभी का भौतिक सत्यापन कराते हुए वजहों को रेखांकित कर रिपोर्ट करने की बात कही गई। साथ ही स्कूलों में भवन निर्माण, हैंडओवर संबंधी समस्या आदि को लेकर स्पष्ट निदेश दिया गया कि संबंधित बीडीओ/सीओ प्राथमिकता से समन्वय बनाकर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करायें। मइयां सम्मान योजना के एक लाख से ज्यादा लाभुकों का भौतिक सत्यापन लंबित है, लाभुकों का भौतिक सत्यापन जल्द पूर्ण करने का निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सत्यापन कार्य में अनैतिक गतिविध की शिकायत किसी कर्मी को लेकर प्राप्त होने पर तत्काल नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर जिन-जिन विभागों को अंचल से जमीन हस्तांतरित कर दिया गया है, उक्त स्थलों में संबंधित विभाग को बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में आदिम जनजाति सबर परिवारों के बीच कराए गए सर्वे को लेकर उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सबर परिवारों में ड्रॉप आउट की संख्या को कम से कम करें, वापस बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, सबर समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए सैचुरेशन मोड में लाएं।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुछ मामलों में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से विलंब सामने आया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन बाधाओं की पहचान कर आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान निकालें, ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, क्षेत्र भ्रमण के दौरान वस्तुस्थित का आकलन करें तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन 515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम। -स्टेशन...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत