आधार कार्ड को लॉक नहीं किया तो हो सकता बैंक खाता खाली, बढ़ गए हैं फ्रॉड के मामले

नई दिल्ली : आज के दौर में आधार कार्ड आज एक बड़ी जरूरत बन गया है। चाहे आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, कंपनी खोलना हो, लोन लेना हो हर जगह इसकी जरूरत है। नया सिम कार्ड भी आधार के बिना आप ले नहीं पाएंगे। आधार कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है।

दूसरी ओर आधार कार्ड से इस समय फ्रॉड के भी काफी मामले बढ़ गए हैं। आधार कार्ड के जरिए साइबर ठगी भी हो रही है। आपके साथ कोई ठगी न हो, इससे बचने के लिए इसे लॉक रखना काफी जरूरी है।

आजकल ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है। लोग शिकायत करते हैं कि उनके बैंक अकाउंट से पैसे चोरी कर लिए गए। जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन भी नहीं किया था। इस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का उनके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई कॉल। पता भी तब चलता है, जब बैंक स्टेटमेंट चेक किया जाता है। ऐसे फ्रॉड में स्कैमर्स आधार कार्ड की मदद से लोगों का अकाउंट खाली कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आधार को सुरक्षित रखें ताकि स्कैमर आपके आधार कार्ड तक पहुंच न बना पाएं और आपका पैसा बैंक अकाउंट में सुरक्षित रहे।

कैसे होती है धोखाधड़ी

आधार कार्ड भारत सरकार की ओर से जारी किया जाता है। यह 12 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर है। इसमें व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि) और बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन यानी आंखों की स्कैनिंग और चेहरे का फोटो) होती है। ज्यादातर ठगी बायोमेट्रिक जानकारी चुराकर की जाती है। ये ठग आधार सेवा केंद्र से जुड़े होते हैं या यहां तक इनकी पहुंच होती है। वहां ये शख्स की फिंगरप्रिंट और आंखों की जानकारी चुरा लेते हैं। इसके बाद वे उस शख्स के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं।

कैसे आधार कार्ड को रखें सुरक्षित ?

आधार कार्ड को सेफ रखने के लिए इसे लॉक रखना बेहद जरूरी है। UIDAI के बायोमैट्रिक लॉकिंग फीचर की हेल्प से आप इसे ठगों की पहुंच से दूर रख सकते हैं। जब आप इस डिजिटल लॉक को एक्टिव या इस फीचर को ऑन करते हैं, तो आपकी बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और चेहरे का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है। इसके बाद जब तक आप नहीं चाहेंगे कोई भी इस डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। आधार कार्ड लॉक करके ना केवल इसके डेटा की सुरक्षा बढ़ती है बल्कि आपके नाम से जारी एक सरकारी डॉक्यूमेंट का गलत इस्तेमाल भी नहीं हो पाता।

कैसे करें आधार कार्ड को लॉक?

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर My Aadhaar ऑप्शन में दिए Aadhaar Services सेक्शन में जाएं। फिर यहां नीचे की ओर दिए Lock/Unlock Biometrics विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर (UID) और उनके नीचे दिया कैप्चा डालें। फिर नीचे लिखे Login With OTP पर क्लिक कर OTP जनरेट करें।

आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अब OTP और अपनी पसंद का पासवर्ड डालें।

Enable Biometric Locking के सामने दिए गए बॉक्स पर टिक करें और Enable बटन पर क्लिक करें।

अब आपके आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी लॉक हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर भूमिज समाज के लोगों ने मनाया जश्न

समाज के लोगों का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा, जताया आभार पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत