कंडेर के सिमराबेड़ा मुख्य सड़क पर ओमनी कार से जा रहे रामगढ़ निवासी शख्स पर हाथियों ने किया हमला, कार से निकाल उतारा मौत के घाट

बोकारो: बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का कहर देखने को मिला है. रविवार की देर शाम गोमिया के कंडेर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर इस बार हाथियों ने कार से जा रहे शख्स पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया है. वहीं, कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है.

मृतक का नाम रवींद्र दांगी बताया जा रहा है, जो रामगढ़ का रहने वाला है. वह गोमिया के कंडेर में परसाबेड़ा में जमीन लीज में लेकर खेती करता था. रोज यहां से सब्जी बेचने रामगढ़ जाता था. आज भी देर शाम सब्जी बेचकर अपनी ओमनी कार से कंडेर लौट रहा था कि सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथी खड़े थे, हाथियों ने हमला कर दिया और उसे सूंड से कार से खींचकर बाहर निकाल खेत की ओर ले गए और बुरी तरह कुचलकर मार डाला. इससे दूसरे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है. बताया गया कि सिमराबेड़ा में ही कई लोगों ने उसे आगे जाने से रोका था लेकिन वह बातों को नजरअंदाज कर आगे चला गया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

TEDxBistupur Women 2026: ‘She Leads’ के मंच से गूंजी बदलाव और नेतृत्व की आवाज

जमशेदपुर : सेंटर फॉर एक्सीलेंस (CFE), बिष्टुपुर में आयोजित TEDxBistupur Women कार्यक्रम “She Leads” एक प्रेरणादायक और विचारोत्तेजक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत