आदित्यपुर शर्मा बस्ती निवासी पर जानलेवा हमला मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व शर्मा बस्ती निवासी अपराधी दीपक मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि 16 जनवरी को शर्मा बस्ती निवासी दीपक मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से चापड़ और गोली चलाकर हमला किया गया था. घटना के बाद दीपक मिश्रा ने आदित्यपुर थाना में राहुल पंडित और सुजीत शर्मा के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त राहुल पंडित निवासी ओल्ड विद्युत नगर को शनिवार की रात आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया. पुलिस ने अभियुक्त के पास से कांड में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र बरामद किया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पंडित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

वहीं इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार राहुल पंडित का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. वैसे पुलिस के इस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले महीने राहुल ने दीपक मिश्रा के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.

घटना से दो दिन पूर्व राहुल पंडित के स्कार्पियो में तोड़फोड़ की घटना हुईं. आरोप है कि दीपक मिश्रा और दीपू मिश्रा ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया. इधर प्रतिशोध में राहुल ने दीपक मिश्रा के घर पर हमला बोला और उसके घर के बाहर खड़े गाड़ियों में तोड़फोड़ की और चापड़ से हमला कर घायल कर दिया. साथ ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया.

आदित्यपुर पुलिस समय रहते यदि मामले को गंभीरता से लेती तो आज यह नौबत नहीं आती. फिलहाल राहुल पंडित सलाखों के पीछे भेज दिया गया है मगर दीपक मिश्रा और दीपू मिश्रा को पुलिस क्यों बचना चाहती है इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि दोनों का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत