जमशेदपुर में केवट समाज ने मनाया 50वां गुहा निषाद जयंती समारोह, छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद बोले- प्रत्येक समाज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत

जमशेदपुर : केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 50वाँ गुहा निषाद जयंती समारोह का आयोजन टाउन हॉल सभागार में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गुण्डरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और काग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भगवान राम और माता सीता के संग उपस्थित निष्दा समाज के राजा गुहा निषाद के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मंच के दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सुरेश निषाद ने की।

शुरुआत में विभिन्न समाज से आए प्रतिष्ठित लोगों के संग अध्यक्ष महामंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा की निषाद समाज अपने गौरव पूर्ण इतिहास के लिए जाना जाता है। रामायण काल में भगवा राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण को नदी अपने नाव पर बैठा कर पार कराने वाले निषाद राज, जो की निषादों के राजा के रूप में पूजे जाते हैं, भगवान राम के परम मित्र के रूप में पूरे विश्व में जाने जाते है, निषादों का लम्बा इतिहास रहा है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की सामाजिक एक जुटता के संग आज वर्तमान भविष्य को तैयार करने के लिए समाज के बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार आवश्यक है। बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ सामाजिक ज्ञान भी देना चाहिए ताकि आने वाले समाज की नींव बन सके, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा की प्रत्येक समाज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है क्योंकि सामाजिक संरचना वो ही मजबूत कर सकते हैं।

कार्यक्रम में खेलकूद के विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया, सोनारी के श्रीराम ग्रुप छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किए गया, कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक की धर्मपत्नी दंतेश्वरी निषाद, छत्तीसगढ़ से आए कृपा राम निषाद, सभापति वीरगांव नगर निगम, दीनू निषाद, पार्षद वीरगांव, हरि शंकर निषाद, जिला पंचायत सदस्य, प्यारेलाल साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मछिंदर निषाद, महेश निषाद, बाबूलाल निषाद, शिव पारकर, चंद्रिका प्रसाद, रतन लाल निषाद, तारकेश्वर निषाद, सुकालू निषाद, शनि विनायक, झुमुक निषाद, जमुना निषाद, विधा देवी, सावित्री देवी, पिंकी निषाद, बेबी निषाद, पुष्पा निषाद, कमला निषाद, पूजा निषाद आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे, अंत में सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत