गालूडीह में सीएसपी संचालक के शव के साथ परिजनों ने किया पथावरोध, दो अब तक धराए, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर नजर आया.

परिजनों ने शव के साथ एनएच-33 को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. परिजनों का आरोप है कि तारापदो महतो ने अवैध जमीन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई.

मृतक के बड़े भाई षष्टी चरण महतो ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते विवाद को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना नहीं होती. आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इसी मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आए और एनएच-33 को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत