मानगो पुल स्थित गोलचक्कर पर चेचिस ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुल स्थित गोलचक्कर के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित चेचिस वाहन ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार चेचिस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की भयावहता इतनी थी कि सड़क पर अफरा- तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद थी, इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है.

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर सड़क यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने चेचिस वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत