परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर खड़ी बस अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी और स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया, मौके पर ही किशोरी की मौत, एक गंभीर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर हादसे में 16 वर्षीय स्कूटी सवार किशोरी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी गोरा रेल फाटक बंद होने के कारण राहरगोड़ा से साकची की ओर चलने वाली भोले शंकर बस फाटक के पास खड़ी थी। इसी दौरान बस चालक और खलासी चाय पीने के लिए बस छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि बस में हैंड ब्रेक या बैक गियर नहीं लगाया गया था, जिसके कारण बस अचानक लुढ़क गई और पीछे खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में स्कूटी सवार अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय रिश्तेदार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के पिता ने बताया कि अंजली तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और परिवार की रीढ़ थी। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं झामुमो के ओडिशा प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने आरोप लगाया कि राहरगोड़ा से साकची मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसें अनफिट हालत में हैं, बावजूद इसके उन्हें सड़कों पर चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है। उन्होंने सभी बसों की जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारीगोड़ा फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन लोग घंटों फंसे रहते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रेलवे से कई बार अंडरग्राउंड ब्रिज बनाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासन और परिवहन व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करता है। सवाल यह है कि क्या इस हादसे के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

स्वामी विवेकानंद कॉलेज के संस्थापक डॉ. सुब्रत विश्वास का निधन

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुब्रत विश्वास का निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत