आदित्यपुर बास्कोनगर के समीप रेलवे ट्रैक अर्द्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले से होकर गुजरने वाली हावड़ा- मुंबई रेलखंड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब आदित्यपुर- गम्हरिया रेलमार्ग पर बास्कोनगर के समीप अर्द्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर सुलाए जाने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने रेल लाइन के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि बीते दो दिनों के भीतर इसी आदित्यपुर- गम्हरिया रेलखंड पर दो युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. लगातार मिल रहे शवों ने स्थानीय लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि यह महज संयोग नहीं बल्कि किसी संगठित आपराधिक गतिविधि की ओर इशारा कर रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है, वहीं आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है. लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की कानून- व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों का संदेश, ‘योग को सिर्फ एक दिन नहीं, पूरे 365 दिन की आदत बनाएं’

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत