राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 : सरायकेला में “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” के तहत चालकों को दिए टिप्स

सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर द्वितीय दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को श्री सीमेंट, खरसावाँ परिसर में जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” रहा।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गईं। परामर्श सत्र में चलती वाहन से चढ़ने–उतरने, ओवरलोडिंग, रात्रि के समय दृश्यता की कमी तथा गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन परिचालन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार, मोटरयान निरीक्षक रवि प्रसाद एवं सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

जिला प्रशासन द्वारा यह अपील की गई कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

JAC बोर्ड परीक्षा में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर का शानदार प्रदर्शन, सागर पाल प्रथम स्थान पर रहे

जमशेदपुर। 23 अप्रैल, गुरुवार को विद्या विकास समिति, झारखण्ड से संबद्ध बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखण्ड अधिविद्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत