नव वर्ष पर जमशेदपुर में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग, स्पीडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं

जमशेदपुर : पुलिस नए साल में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में है. पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पिकनिक और सार्वजनिक स्थानों में स्पेशल फ़ोर्स के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है.

एसएसपी, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पूरे शहर को 32 जोन में बांटा गया है. जहां शक्ति टीम की तैनाती के साथ-साथ डीएसपी रैंक के पदाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नए साल के उमंग में किसी तरह का खलल ना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है. सिटी एसपी ने शहर वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए हुड़दंग करने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि यदि नए वर्ष के उमंग में कोई भी खलल डालने का प्रयास करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा.

चाहे रफ ड्राइविंग हो या ड्रंक एंड ड्राइव का मामला यदि नियम कानून की अवहेलना करते कोई भी पकड़े जाएंगे तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं. कुल मिलाकर कहें तो जमशेदपुर पुलिस नए साल की तैयारी को लेकर हाई अलर्ट मोड पर है ताकि शहर वासी शांति एवं शहद पूर्ण माहौल में नए साल का जश्न मना सके.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, हमलावर फरार, आपसी रंजिश का मामला

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अग्रवाल बुक स्टोर के समीप एक सब्जी विक्रेता पर चापड़...

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत