खरसावां शहीद स्थल पर गुरुवार को उमड़ेगी भारी भीड़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

सरायकेला : शहीद दिवस के अवसर पर दिनांक 01 जनवरी 2026 को शहीद स्थल, खरसावाँ में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन कार्यक्रम के मद्देनज़र आरसीडी गेस्ट हाउस में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम की अत्यधिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुपालन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए।

सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रातः 06:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्य प्रतिनियुक्ति स्थलों पर उपस्थित रहें तथा पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक, मर्यादित एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा मनोभावना आहत न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश दिया गया कि सभी निर्धारित मार्गों एवं स्थलों पर स्थापित जूता–चप्पल स्टैंड में ही श्रद्धालु अपने जूते–चप्पल रखें।

इसी प्रकार, सभी वाहनों को केवल निर्धारित वाहन पार्किंग स्थलों में ही पार्क करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवागमन बाधित न हो एवं व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।

यातायात व्यवस्था के संबंध में यह भी निर्देशित किया गया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए, आवश्यकतानुसार मार्गों का नियंत्रण/परिवर्तन किया जाए, पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था की जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ब्रीफिंग के उपरांत कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण एवं अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, आगमन मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक एवं अनुपालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शहीद दिवस का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हासदा, परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA)अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़, दुबे गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दुबे गिरोह का सदस्य सनी सिंह घायल हुआ, हथियार भी बरामद किए गए।

भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत