सब-जूनियर थ्रोबॉल में झारखंड टीम में पटमदा की बेटियों का रहा जलवा, कांस्य पदक जीता

स्कॉलर पब्लिक स्कूल वाराणसी में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दमदार खेल से बढ़ाया राज्य का मान

Jamshedpur : 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप (सत्र 2025–26) का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक स्कॉलर पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका थ्रोबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड टीम में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की 6 बेटियों चंपावती सोरेन व रमनी हांसदा (मेघादह), पूर्णिमा मुर्मू (धाधकीडीह), ललिता बास्के (सुंदरपुर), सुमिता सोरेन (राजाबासा), सुमित्रा हेंब्रम (कांकीडीह) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 14 सदस्यीय टीम में रांची जिले की सुरभि सिंह व आकांक्षा महतो एवं चतरा की 4 एवं गिरिडीह जिले की 2 खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 9वीं की छात्राएं हैं।

लीग चरण में झारखंड ने शानदार शुरुआत की। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 25-21, 25-23 से पराजित किया। इसके बाद पुडुचेरी को 25-13, 25-14 से हराया। तीसरे लीग मैच में बिहार के खिलाफ 25-08, 25-16 की सशक्त जीत दर्ज कर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 25-11, 25-16 से हराकर झारखंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कड़े मुकाबले में झारखंड को 14-25, 23-25 से हार मिली, जिसके बाद टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

संघ व खेलप्रेमियों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सब-जूनियर स्तर पर बेटियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और जुझारूपन का बेहतरीन परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव खिलाड़ियों को भविष्य में और मजबूत बनाएगा और आने वाले वर्षों में टीम स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता रखती है। टीम की सफलता पर गोकुलानंद मिश्रा, राजेश गुप्ता, गोविंद झा, राजेश कुमार एवं दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिलीप घोष बोले- ‘नया दल बनाने से बातों को नहीं भूलेंगे लोग’, बागी टीएमसी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर दिया जवाब

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात...

कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है: अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 14 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत