जमशेदपुर के जुगसलाई में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत


जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर सात निवासी कृष (उम्र लगभग 19 वर्ष) और अभय (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक शुक्रवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जैसे ही उनकी बाइक जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप पहुंची, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और भीषण दुर्घटना हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत जुगसलाई थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं, कम उम्र में कृष की मौत से उसके मोहल्ले और परिचितों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक से संतुलन बिगड़ने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के कामकाज को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत