डीसी व एसपी ने कहा- राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसम्बर को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्चतम प्रोटोकॉल से संबंधित है, ऐसे में सभी पदाधिकारी-कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं आपसी समन्वय में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय से उपस्थित रहकर व्यवस्था की अंतिम जांच सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। सभी पुलिस पदाधिकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप अनुशासन, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम एवं मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी तथा अन्य विभागों के साथ सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा।

ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मीडिया माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा आज कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट एवं पूरे रूटलाइन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला...

नोएडा हिंसा साजिश का खुलासा: एनआईटी जमशेदपुर का ग्रेजुएट तमिलनाडु से गिरफ्तार

यूपी STF और नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई फरार आरोपी पर ₹1 लाख का इनाम था घोषित जमशेदपुर : नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर आंदोलनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत