पूर्वी सिंहभूम परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान, 22 छोटे- बड़े वाहनों से वसूला 2 लाख रु. जुर्माना

नागरिकों से अपील- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनुपालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर गालूडीह और नेशनल हाईवे (NH) के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में चलाये गए जांच अभियान में हेलमेट से लेकर ओवरलोडिंग तक की जांच की गई। जांच अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग, कार में सीट बेल्ट, और वाहनों की खिड़कियों पर अवैध रूप से लगी ‘ब्लैक फिल्म’ की सघन जांच की। इसके अलावा, स्कूली वैन और बसों में क्षमता से अधिक बच्चों एवं सवारियों को बैठाने (ओवरलोडिंग) के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई।

जांच अभियान के दौरान नेशनल हाईवे पर दौड़ रहे 100 से अधिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 26 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाते हुए कुल 209650 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना लक्ष्य

एमवीआई ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सड़क सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी करते हैं, जिससे जानमाल की क्षति होती है। जिला प्रशासन का उद्देश्य जुर्माने से अधिक लोगों को जागरूक करना और सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान के सफल संचालन में सड़क सुरक्षा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत