ट्रेन के ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दलालों का खेल खत्म, आधार अथेंटिकेशन या वेरिफिकेशन अनिवार्य

नई दिल्ली : देश के लोकप्रिय ट्रेनों में यदि त्योहारों के समय कंफर्म टिकट लेना हो तो दो महीने पहले भी ऐसा नहीं हो पाता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दलाल कब्जा जमाए हैं जो सॉफ्टवेयर के जरिए सारी सीटें हड़प लेते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने फिर से एक कठोर निर्णय लिया है।

क्या हुआ है फैसला

दलालों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने ऑनलाइट टिकट की बुकिंग में पहले से ही आधार अथेंटिकेशन या वेरिफिकेशन अनिवार्य किया हुआ है। यह अथेंटिकेशन एडवांस रिजर्वेशन पीरियड या एआरपी (ARP) के पहले दिन होता है। मतलब कि यदि दो महीने पहले जिस दिन बुकिंग खुली, उस दिन सुबह-सुबह बिना आधार अथेंटिकेशन के टिकट बुक नहीं होगी।

पहले इसे बुकिंग खुलने से 15 मिनट के लिए अनिवार्य किया गया था। बाद में इसे दो घंटे के लिए अनिवार्य किया गया था। अब चरणबद्ध तरीके से इसका समय बढ़ाया जा रहा है। इस बारे में रेलवे बोर्ड से जरूरी कागज जारी कर दिया गया है।

अब क्या होगा समय

रेलवे ने अब सामान्य बुकिंग के पहले दिन आधार से वेरिफाइड बुकिंग का दायरा और बढ़ा दिया है। यह समय रात 12 बजे तक कर दिया गया है, जिसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। इसी महीने 29 तारीख से सुबह आठ बजे से दिन के 12 बजे तक के लिए इसे अनिवार्य किया गया है। आगामी पांच जनवरी से यह सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक अनिवार्य होगा। 12 जनवरी 2026 से सुबह आठ बजे से रात के 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार आथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

रेलवे बोर्ड ने भेज दी चिट्ठी

रेलवे बोर्ड ने 18 दिसंबरको ही सभी जोनल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर्स को प्रेषित पत्र में कहा है: ‘एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन जनरल रिजर्व टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेटेड IRCTC अकाउंट की आवश्यकता के संबंध में पहले जारी किए गए निर्देशों के क्रम में, यह तय किया गया है कि रिजर्वेशन के पहले दिन जनरल रिजर्वेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेटेड बुकिंग के दायरे को बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाएगा, यह धीरे-धीरे लागू होगा।’

काउंटर पर बुकिंग का नियम बदलेगा?

रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि रेलवे के कंप्यूटरइज्ड काउंटर्स पर टिकट बुक करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। मतलब कि वहां पहले की तरह से टिकटों की बुकिंग होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो के श्याम नगर को मिलेगी बाढ़ से राहत, स्वर्णरेखा किनारे बनेगा स्लुइस गेट

मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक नदी किनारे के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव, 11 करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए भेजा...

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत