जमशेदपुर में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार रंग ला रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के समीप छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रौशन महतो और शिव किशोर पाण्डेय के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे वे क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत