राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा, 23 जनवरी को होगी सरस्वती पूजा
जमशेदपुर : राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्षों के लिए कर लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। यह जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने दी।
अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक आयोजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में गंडा समाज द्वारा कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, सहयोग और समाजिक एकता को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई कार्यकारिणी :
अध्यक्ष: नरेश कुमार टान्डिया
उपाध्यक्ष: मदन कुमार, राजू नाग, गणेश कुमार टान्डिया, नवीन कुमार
महासचिव: धर्मेन्द्र दीप
सह महासचिव: मनोज नाग
सचिव: सागर सोना, सोनू सोना, रवि महानन्द, पप्पू सोना
मुख्य कोषाध्यक्ष: रविन्द्र बाग
सह कोषाध्यक्ष: सुनील सागर, रूपेश सोना
इसके अतिरिक्त संस्था से जुड़े नये और ऊर्जावान युवाओं को भी संगठन में शामिल किया गया है, जिससे समाज की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
23 जनवरी को होगी सरस्वती पूजा
अध्यक्ष श्री टान्डिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए आगामी 23 जनवरी को राज क्लब गंडा समाज द्वारा भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समर्पण, एकता और जिम्मेदारी के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी। मौके पर कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे और नई टीम को बधाई दी।
