जमशेदपुर पारडीह काली मंदिर के पास कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो पलट गई, वाहन सवार सुरक्षित

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार सुबह रांची–टाटा हाईवे पर काली मंदिर के पास चांडिल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई। कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही पिकअप वैन से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे जो सभी गोड्डा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

वहीं पिकअप वैन के चालक सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह वाहन में फंस गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी जबकि कुछ लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ।

बता दें इस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण एक तरफ की सड़क बंद है। फिलहाल एक ही लेन से दोनों ओर का आवागमन हो रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में शीतलहरी और रिकार्ड तोड़ ठंड

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सुबह पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया।...

जमशेदपुर के गोलमुरी में चोरी मामले में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के गोलमुरी में चोरी मामले में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया...

‘जिवेदोक अभियान’ : सामुदायिक संसाधनों के आधार पर ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा दे रही झारखंड सरकार

पूर्वी सिंहभूम के लाभार्थियों को तकनीकी व विपणन संबंधी सहयोग कर रहा जिला प्रशासन जमशेदपुर : जिले में संचालित 'जिवेदोक अभियान' के तहत विभिन्न प्रखंडों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading