जमशेदपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, तीनों गिरफ्तार आरोपी पटना के रहने वाले

गोलमुरी स्थित एक बंद केबल कंपनी से एक देसी पिस्टल, चोरी का सामान और कुछ जेवरात बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना के अनुसंधान के दौरान की मामले का खुलासा हुआ। जिले के एसएसपी पियूष पाण्डेय ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ कुमार के आवास में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने विकास कुमार, राजू कुमार और मोहम्मद इरफान उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोलमुरी स्थित एक बंद केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से एक देसी पिस्टल, चोरी का सामान और कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं और यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में बढ़ी रार, कांग्रेस के आरोपों पर राजद-माले का पलटवार

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत