जमशेदपुर में विधायक पूर्णिमा साहू ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल


जमशेदपुर । लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक ने शुक्रवार रात बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र का दौरा कर सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब तबके के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। उनका प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने का यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कंबल वितरण से लाभान्वित लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत बताया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

OnePlus–Realme Merger: यूजर्स के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह?

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय से यह चर्चा तेज थी कि OnePlus का भविष्य खतरे में है। अब इस पर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए JNAC, जिला परिषद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

JAMSHEDPUR NEWS जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परसुडीह क्षेत्र...

भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता रामधीन यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन अफसर घायल

--नगर परिषद शूटआउट का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में मारा गया--हथियार बरामदगी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर बरसाई गोलियां--मुठभेड़ में तीन पुलिस अधिकारी घायल, अस्पताल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत