September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा में सड़क हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया एमजीएम अस्पताल

विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा में सड़क हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया एमजीएम अस्पताल

एमजीएम अधीक्षक से फोन पर बात कर तुरंत उपचार शुरू करवाया, अस्पताल की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिदगोड़ा मेन रोड, 28 नंबर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगो को अपनी गाड़ी से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घायल को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया।

विधायक पूर्णिमा दास साहू एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात बाहर निकल रही थी। उसी दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखकर अपनी गाड़ी रोकी और उन्हें अपने वाहन से लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची।

अस्पताल पहुंचकर उन्होंने एमजीएम अधीक्षक से फोन पर बात कर तुरंत उपचार शुरू करवाया। एमजीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि अस्पताल में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का गंभीर अभाव दिख रहा है।

पर्याप्त व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं हैं, जो हैं वे भी जर्जर हालत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड सरकार की लापरवाही और सौतेले रवैये के कारण एमजीएम अस्पताल और कोल्हान की जनता लगातार परेशान हो रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading