जमशेदपुर में विधायक पूर्णिमा साहू ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल


जमशेदपुर । लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक ने शुक्रवार रात बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र का दौरा कर सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब तबके के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। उनका प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने का यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कंबल वितरण से लाभान्वित लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत बताया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार ने दिखाया कि जंगल राज नहीं चाहिए, अब बंगाल में ‘महाजंगल राज’ खत्म करेंगे: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति को “महाजंगल राज”...

“सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर, 2025” : पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन

जमशेदपुर : राज्य सरकार के निदेशानुसार 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक "सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर, 2025" मनाये जाने को लेकर जिला के...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। सिदगोडा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह इलाके के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वर्णरेखा नदी...

कोटपा अधिनियम : एनआईटी आदित्यपुर में तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ चला अभियान, 25 प्रतिष्ठानों से वसूला जुर्माना

आदित्यपुर : टोबैको कंट्रोल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा अधिनियम, 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन), 2021 के प्रावधानों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading