झारखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत,तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी

रांची । झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान, जो बीते दिनों 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था, अब एक बार फिर 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने का असर देखा जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में बफबार्री कम होने के कारण ठंडी हवाएं भी फिलहाल नहीं चल रही हैं, जिससे झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में ठंड का असर कुछ कम हुआ है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे स्थायी राहत नहीं माना जाना चाहिए। यह अभी भी ठंड का मौसम है और सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।

नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना जरूरी
रांची मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान फिर से गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को असावधान होने के बजाय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन की ओर से भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। सुबह टहलने वालों को सलाह दी गई है कि वे बहुत सुबह निकलने के बजाय सूर्य निकलने के बाद ही सैर करें। साथ ही हल्का गर्म पानी पीने, शरीर को गर्म रखने वाले कपड़े पहनने और खान-पान में सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी न होने देने पर भी जोर दिया गया है। ठंड के कारण प्यास कम लगती है, लेकिन नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना जरूरी है। इधर, ठंड का असर खेती पर भी दिखने लगा है। आलू की फसल में पत्तियां सूखने लगी हैं, जबकि गेहूं की फसल पर पाले का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुल मिलाकर, भले ही फिलहाल सर्दी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतकर्ता और सावधानी बेहद जरूरी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत