गम्हरिया : सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में रविवार को 10वें महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रामकृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक और बी.बी.डी.ए. का सहयोग रहा। कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 630 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति और प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और कर्मचारियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में इसी तरह सक्रिय भागीदारी की अपील की।
630 यूनिट रक्त से जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग दुर्घटना में घायल मरीजों, आपातकालीन स्थिति में भर्ती रोगियों तथा थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में किया जाएगा। कंपनी कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा इंचार्ज नवीन सिन्हा ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरे शिविर को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया।
शिविर को सफल बनाने में कंपनी के सीएचआरओ भूपेंद्र सिंह लोधी, मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटूआ, रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंहदेव, बिजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, बिद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जीतेन्द्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनञ्जय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉ. दिलीप कुमार और विष्णु घोष समेत कंपनी के कर्मचारियों, जमशेदपुर ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम तथा बी.बी.डी.ए. के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।