झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने सुनी सिख समुदाय की समस्याएं

रांची। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिख समुदाय के साथ आयोग कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सिख समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष ने किया और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से समाज की समस्याओं से अवगत कराने का अनुरोध किया। प्रोफेसर हरविंदर सिंह ने उपाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की और इस तरह के बैठकों का आयोजन राज्य के सभी जिलों में करने का अनुरोध किया।

बैठक में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के सचिव सरदार परमजीत सिंह टिंकू ने सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से समाज को जानकारी देते हुए बैठकें और सेमिनार आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया। वहीं सिख समुदाय के कई प्रतिनिधियों ने समाज की समस्याओं को बैठक में रखा। मौके पर सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सिख समुदाय की समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान निकालने का प्रयास करना है। उन्होंने सभी से समस्याओं को लिखित रूप से देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों का आयोजन अल्पसंख्यक समुदाय क्रिश्चियन, जैन, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, बांग्ला भाषी और उड़िया भाषी लोगों के साथ भी की जाएगी। मथारू ने कहा कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं का समझ कर उसका हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी आयोग इस तरह की बैठकें आहूत करेगी।

बैठक में गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, राजेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, ध्यान सिंह, अमरजीत सिंह, सुजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, रूलदा सिंह, गुरदीप सिंह टिवाना, गुरचरण सिंह, रणवीर सिंह, जयदीप सिंह चड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत