बड़ाजामदा में डकैती मामले में एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार


चाईबासा। गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में हुई डकैती कांड में पुलिस ने हथियार के साथ जमशेदपुर के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक सिल्वर रंग के देशी कट्टा, एक स्वचालित पिस्तौल, दो खाली मैगजीन, 7.65 एमएम के 41 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 10 जिंदा कारतूस, 8 एमएम के 9 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।

शुक्रवार को डीएसपी अजय करकेटा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एसपी को 19 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि माह अक्टूबर में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती में प्रयुक्त हथियार और गोली पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति बड़ाजामदा आ रहा है। इस डकैती में अपराधियों ने ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये कीमत के सोने का ब्रेसलेट और करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पूर्व में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरितो कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से जमशेदपुर निवासी करण कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से डकैती कांड में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान करण कुमार महतो (24) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करण कुमार महतो, डकैती कांड में जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो का भतीजा है और वह हथियार और कारतूस कांड के वांछित आरोपित बड़ाजामदा निवासी राजू लोहार को देने के लिए आ रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु अजय केरकेट्टा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, चंद्रशेखर, धनंजय सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी फ्लैट की चाबी, मंत्री ने विधायक सरयू राय को दी जानकारी

जमशेदपुर। बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत