हिजाब विवाद के बीच नुसरत परवीन ने छोड़ा बिहार, ठुकरा दी सरकार की नौकरी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 दिसंबर को नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान हुए हिजाब विवाद ने देशभर में सियासी और सामाजिक हलचल मचा दी है। विपक्ष इस मामले को मुद्​दा बना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक का हिजाब खींचे जाने का आरोप लगने के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। वहीं, पाकिस्तान से डॉन शहजाद भट्टी की ओर से धमकी दिए जाने की खबर भी सामने आई है।

नुसरत परवीन ने छोड़ा बिहार!

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस महिला चिकित्सक नुसरत परवीन के साथ यह घटना हुई, वह बिहार छोड़कर अपने परिवार के पास कोलकाता चली गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से वह इतनी आहत हुईं कि उन्होंने आयुष चिकित्सक के पद पर काम नहीं करने का फैसला कर लिया है। यानी उन्होंने नीतीश सरकार की नौकरी ठुकरा दी है।

घटना से गहरा सदमा, परिवार कर रहा समझाने की कोशिश!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत परवीन को इस घटना से गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। उन्हें लगा कि एक महिला होने के नाते उनके साथ जो हुआ, वह अपमानजनक है। उन्होंने सबसे पहले इस बारे में अपने भाई को जानकारी दी थी। नुसरत के भाई का कहना है कि इसी मानसिक पीड़ा के कारण उनकी बहन ने नौकरी नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि परिवार और करीबी दोस्त उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला अब भी नुसरत के हाथ में है।

बिहार से ज्यादा दूसरे राज्यों में चर्चा

हिजाब विवाद की गूंज बिहार से ज्यादा अन्य राज्यों में सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। वहीं जदयू की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज, खासकर पसमांदा समाज के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। दूसरी ओर, अगर नुसरत परवीन अपने फैसले पर कायम रहती हैं तो यह देखना अहम होगा कि सरकार इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है। फिलहाल यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत