गोइलकेरा के कोतोरोगाड़ा गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, कटा सिर मिला, तीन गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतोरोगाड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कटा सिर मिला है। हालांकि घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सारूडा गांव निवासी 56 वर्षीय हरिनाथ लुगुन के रूप में हुई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हरिनाथ लुगुन किसी काम से कोतोरोगाड़ा गांव गया था।

बताया जा रहा है कि वहां पहले से उसका कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने हरिनाथ को अकेला पाकर उसे जबरन एक घर में खींच लिया।

वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को देर से मिल सकी। मंगलवार देर शाम पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद गोइलकेरा थाना पुलिस सक्रिय हुई।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र से शव को बरामद कर गोइलकेरा थाना लाया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के शव को बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

इधर, पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्तता के शक में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत