जमशेदपुर में कई मांगों को लेकर आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में मजदूरों ने टेल्को सोसाइटी के समक्ष किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स सोसाइटी में मंगलवार को मजदूरों ने लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दूबे ने किया। मजदूरों ने वेतन वृद्धि मिलने के बाद भी ड्यूटी समय में बदलाव, बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर उनके परिजनों को नौकरी देने संबंधी समझौते के पालन की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया।प्रबंधन ने बताया कि सेक्रेटरी किसी शोक-विवशता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस पर आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि सेक्रेटरी के बिना बैठक का कोई औचित्य नहीं है और बैठक को स्थगित कर दिया। मजदूरों ने अगली वार्ता तक एक सप्ताह का समय दिया। श्री दूबे ने स्पष्ट किया कि वार्ता संपन्न होने तक मजदूर पूर्व निर्धारित 7 से 4 बजे तक के ड्यूटी समय पर ही कार्य करेंगे और उनकी सभी जायज मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में सुशील कुमार घोष, धीरज कुमार, त्रिनाथ, निखिल तिवारी, सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

स्वामी विवेकानंद कॉलेज के संस्थापक डॉ. सुब्रत विश्वास का निधन

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुब्रत विश्वास का निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

गोड्डा में मुखिया पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बोलेरो जब्त

रांची, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में 18 जून को पोडै़याहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत पर फायरिंग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत