बोकारो : जयंत सिंह की हत्या मामले में मास्टरमाइंड सहित छह अपराधी गिरफ्तार

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र से हुए जयंत सिंह अपहरण कांड का बोकारो पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि गत 11 दिसंबर 2025 को अमृता सिंह, पत्नी जयंत सिंह, निवासी सेक्टर-08/ए, क्वार्टर संख्या-2197, थाना हरला की ओर से अपने पति के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।एसआईटी टीम ने परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया। मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत जयंत सिंह का शव बरामद किया। साथ ही इस कांड में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण साबी पासवान, संजय सिंह सहित अन्य शामिल है।घटना में उपयोग किया गया काले रंग की आॅल्टो कार ,दो मोबाइल फोन,चार लाठी को बरामद कर लिया गया है, वहीं मुख्य आरोपित का काफ लंबा आपराधिक इतिहास है,मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के विरुद्ध बोकारो एवं आसपास के थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 19 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपित मनोज कुमार उर्फ लुसी के विरुद्ध भी पूर्व में मामला दर्ज है।वहीं छापेमारी दल में नगर डीएसपी आलोक रंजन, हरला, बीएस सिटी, सेक्टर-04, माराफारी थाना प्रभारी,सेक्टर 4 थाना प्रभारी, माराफारी थाना प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर वेस्ट रोटरी क्लब ने स्क्रीनिंग वैन डोनेट करके मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग पहल को किया सपोर्ट

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी (JCS) के साथ मिलकर कल मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट लॉन्च की। मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट...

जेएलकेएम नेता ने कहा-डिमना घाटी में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत कराए प्रशासन

पटमदा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम कार्यालय...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

झारखंड में मतदाता सूची मैपिंग का 65 प्रतिशत काम पूरा, SIR में दस्तावेजों का झंझट होगा कम

रांची : झारखंड में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत एसआईआर...

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में हाथी ने सूअर को मार डाला, फसल को नुकसान पहुंचाया

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के एक जंगली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading