हजारीबाग भूमि घोटाले में कारोबारी विनय सिंह की पत्नी की तलाश में ACB का दिल्ली में छापा, कई डिजिटल उपकरण जब्त

रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह करीब 4 बजे दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे हजारीबाग भूमि घोटाला और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रही स्निग्धा सिंह (पत्नी –विनय सिंह) की तलाश में मारे गए। भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की । यह छापेमारी भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में की गई। छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई. हालांकि स्निग्धा सिंह एसीबी के हाथ नहीं लगी। वह छापेमारी से कुछ देर पहले ही निकल गई ।एसीबी के अधिकारी स्निग्धा सिंह के पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की तकनीकी सेल कई दिनों के स्निग्धा सिंह की डिजिटल निगरानी और लोकेशन ट्रैक कर रही थी । इसी दौरान तकनीकि सेल को स्निग्धा सिंह का लोकेशन दिल्ली के वसंत विहार स्थित भारत सरकार के एक अधिकारी का आवास में मिला। जिसके बाद एक टीम का गठन कर दिल्ली भेजा गया।

एसीबी ने स्निग्धा सिंह के बेटे सनत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी के मुताबिक, पूछताछ में सनत सिंह ने विनय चौबे, विनय सिंह और अपनी मां स्निग्धा सिंह की चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है ।

एसीबी की टीम ने जिस घर में छापेमारी की है, वहां से कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है । तालाशी के दौरान एसीबी की टीम को वसंत विहार में खरीदी गई संपत्तियों के बारे में पता चला है. दिल्ली के वसंत विहार में C-24 संपत्ति खरीदी गई है, जिसका इस्तेमाल बेनामी संपत्ति और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किये जाने की आशंका है।

छापेमारी में शामिल अधिकारियों को उम्मीद है कि इस छापेमारी में मिले डिजिटल डिवाइसों से भूमि घोटाले से लेकर मनी लांड्रिंग तक की विस्तृत जानकारी मिल सकती है. इसके अलावा शराब घोटाले की रकम कहां-कहां इंवेस्ट की गई है, इस बारे में पता चल सकता है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत